IYF के 25 वर्षों में हमारा एकमात्र ध्यान युवा लोगों को सफलता प्राप्त करने में मदद करना रहा है। दुनिया भर में मौजूद साझेदारों के साथ मिलकर, हमने यह सुनिश्चित करने के लिए निवेश किया है कि युवा लोगों में अपनी आजीविका के लिए नेतृत्व, तकनीकी, और जीवन की दक्षताएँ विकसित हों। चाहे यह पहली नौकरी हासिल करना हो या कोई छोटा व्यवसाय आरंभ करना हो, हर युवा को अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने का अवसर अवश्य मिलना चाहिए। इस गहन विश्वास के साथ कि युवा लोग समस्या-समाधानकर्ता, परिवर्तनकर्ता और नेतृत्वकर्ता होते हैं, हमारी पहलें परिवर्तन के लिए उत्प्रेरक होती हैं।

अपने सभी प्रयासों में, हम अपनी ताकतों के बूते पर विशेष रूप से तैयार किए गए कार्यक्रम बनाकर कारगरता, मापनीयता, और वहनीयता प्राप्त करते हैं:

तकनीकी और प्रचालनात्मक विशेषज्ञता: IYF का कारगर कार्यबल विकास कार्यक्रमों को मिलकर तैयार करने के लिए छोटी और बड़ी कंपनियों के साथ काम करने का कई दशकों पुराना ट्रैक रिकॉर्ड है।

वैश्विक दृष्टिकोण: हम अपने वैश्विक परिप्रेक्ष्य और IYF वैश्विक साझेदार नेटवर्क की अनुभव-आधारित अंतर्दृष्टियों के संयोजन से कार्यक्रमों को स्थानीय प्रासंगिकता के लिए अनुकूलित करते हैं।

स्थानीय क्षमता निर्माण: यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्थानीय कार्यान्वयनकर्ता उत्कृष्टता के वैश्विक मानकों को पूरा करते हैं, हम निगरानी और मूल्यांकन से लेकर वित्तीय प्रबंधन तक, प्रणालियों और प्रक्रियाओं को लागू करते हैं।

वैचारिक नेतृत्व: हम अनुसंधान प्रकाशनों, सम्मेलनों, और मामलों के अध्ययनों के माध्यम से युवा रोज़गार संभावना के क्षेत्र में अपनी अधिकारपूर्ण आवाज़ को साझा करते हैं।

बहु-हितधारक गठबंधन: यह सुनिश्चित करने के लिए कि युवाओं के विकास संबंधी प्रयास मापनीय और टिकाऊ हैं, हम कंपनियों, सरकारों, और नागरिक समाज के साथ साझेदारी करते हैं।

Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.